वल्लभ कॉलेज मंडी में एनसीसी सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों के कंधे पर ?
- फोटो : Mandi
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में वीरवार को एनसीसी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों के लिए पद अलंकरण समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस दौरान गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को स्मृतिचिह्न भेंट किए।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सीनियर अंडर ऑफिसर राहुल ठाकुर, कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार, कैडेट कॉरपोरल पंकज कुमार और कैडेट कॉरपोरल निकिता ठाकुर शामिल रहे।
प्राचार्य ने कहा कि वर्ष 2021-2022 के एनसीसी सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एनसीसी एयर विंग के कैडेट अजय कुमार को पदोन्नत कर कैडेट वारंट ऑफिसर का रैंक, कैडेट पंकज कुमार को कॉरपोरल के पद पर और कैडेट निकिता ठाकुर को कॉरपोरल के पद पर पदोन्नत किया।
एनसीसी सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों के कंधे पर रैंक लगाए। इसके अलावा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एसके शर्मा ने कैडेटों और एनसीसी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं। संवाद