मंडी। जिला मंडी में वीरवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 35 नए संक्रमित आए हैं। इनमें 9 बच्चे भी पॉजिटिव हैं।
मृतकों में टारना निवासी 77 वर्षीय एक चिकित्सक, 81 वर्षीय जैदेवी सुंदरनगर निवासी और 75 वर्षीय मशियारा बहार, कुल्लू के व्यक्ति की कोविड अस्पताल भंगरोटू में मौत हुई है। इधर, वीरवार को जिलेभर से 685 सैंपल की जांच की गई।
रैट के 600 और आरटीपीसीआर के 85 सैंपल की जांच की गई। इनमें 35 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में धर्मपुर से 8, सुंदरनगर से 4, बल्ह से 3, सरकाघाट से 6, करसोग से 3, जोगिंद्रनगर से 3, गोहर से 2, सदर से 5 और बालीचौकी से 1 नया मामला सामने आया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। संवाद