फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बनी युवती ने हिंदू धर्म में लौटने के लिए एसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुस्लिम युवक से भागकर शादी रचाने वाली युवती ने फिर से हिंदू धर्म में लौटने की गुहार एसपी को लिखे पत्र में लगाई है। युवती का कहना है कि प्यार में फंसकर उसने मुस्लिम युवक से शादी की और जम्मू कश्मीर में रहने लगी।
विज्ञापन

उसका धर्म परिवर्तन करवाया और मारपीट करके गोमांस खाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। रीति रिवाज अच्छे नहीं लगे और वह किसी तरह से लौटकर अपने मां-बाप के पास रहने लगी। अब उसे मारने की धमकियां मिल रही हैं। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी शब्बीर अहमद से उसकी और परिवार को सुरक्षा दी जाए। कहा कि इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन करवा कर नाम परिवर्तन भी कर दिया। नवंबर 2020 में वह अपने मायका घटासनी में रहने लगी।
इस पर शब्बीर अहमद मायके पहुंचकर लड़ाई-झगड़ा और मारने की धमकी देने लगा। जब वह नौकरी की तलाश में बद्दी गई तो आरोपी शब्बीर अहमद भी बद्दी पहुंच गया। कहा कि वह शब्बीर अहमद के साथ नहीं रहना चाहती। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें