फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शानन में 96 बीघा भूमि में बनेगा बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम

विज्ञापन
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर प्रशासन द्वारा शानन में चिन्हित की गई प्रदेश के पहले बहुदेशीय खेल स्टे? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला में बहुद्देशीय खेल स्टेडियम के लिए जोगिंद्रनगर प्रशासन ने शानन में 96 बीघा भूमि को चिह्नित कर योजना का प्रारूप तैयार कर लिया है। उसे निदेशक खेल विभाग को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि बजट के स्वीकृत होने के बाद जोगिंद्रनगर में यह प्रदेश का पहला इस तरह का बहुद्देशीय खेल स्टेडियम होगा। यहां पर प्रदेश भर के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभा को संवार सकेंगे। बुधवार को शानन में खेल स्टेडियम के लिए प्रशासन की कवायद की जानकारी दी। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि खेल विभाग के आदेशों की अनुपालना करते हुए शानन में प्रदेश के पहले बहुद्देशीय खेल स्टेडियम के लिए करीब 40 हजार स्कवेयर मीटर भूमि की मांग की थी। इसके लिए शानन खेल मैदान और उसके साथ लगती 96 बीघा भूमि को चिह्नित कर लिया है। बताया कि खेल विभाग योजना के इस प्रारूप को सैद्धांतिक मंजूरी देकर बजट का प्रावधान करता है तो प्रदेश का पहला बहुदेशीय खेल स्टेडियम जोगिंद्रनगर में बनेगा।
एक ही स्टेडियम नीचे यह होगी व्यवस्था
एक ही स्टेडियम में क्रिकेट, हाकी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, लान टेनिस समेत एथलेटिक खेलों के लिए सामान्य और सिंथेटक ट्रैक की भी सुविधा मिलेगी। वहीं तैराकी, जिम आदि की भी व्यवस्था होगी। बता दें कि मंडी जिला के प्रतिभावान खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उनके प्रशिक्षण के लिए एक उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अधूरी सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खेलों में प्रदेश के लिए हर साल गोल्ड मेडल जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें