मंडी में ह्रदय सेवा समिति के वार्षिक महोत्सव में सम्मान समरोह में सम्मानित लोग संवाद
- फोटो : Mandi
मंडी। हृदयवासी सेवा न्यास ने सम्मान समारोह और वार्षिक प्रतिवेदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मानित किया गया।
हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी के संस्थापक और वरिष्ठ छायाकार बीरबल शर्मा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के संयोजक रमन बिष्ट ने कहा कि बीरबल शर्मा की फोटो गैलरी से मंडी जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल की पहचान देश-विदेश में हुई है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में नाम कमाने वाले टीएल वैद्य को भी हृदयवासी सेवा न्यास ने सम्मानित किया।
इसके अलावा मंडी के मंदिरों पर महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक लिखने वाले खबरनामा डिजिटल के संपादक सत्य महेश, मंडी शहर के आसपास हरियाली रोपने वाली कृष्णा ठाकुर और नेर ढांगू में गोसदन के संचालक बुद्धि सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम मंडी रितिका जिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हृदयवासी सेवा न्यास की ओर से कोरोना काल से ही क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में हर रोज ढाई से तीन सौ लोगों को मुफ्त भोजन करवाया जा रहा है।