फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई चच्योट में मॉक ड्रिल 14 को

Thu, 10 Oct 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समर्थ कार्यक्रम के अंतर्गत एक से 15 अक्तूबर तक जिलेभर में लोगों को आपदा राहत कार्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 अक्तूबर को चच्योट आईटीआई भवन में आग से बचाव और राहत कार्य पर मॉक ड्रिल की जाएगी।
विज्ञापन

इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए बुधवार को एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह ड्रिल आईटीआई चच्योट की बिल्डिंग में आग लगने की काल्पनिक स्थिति में बचाव और राहत कार्य पर आधारित होगी।
इसमें गृह रक्षा विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन शामिल रहेंगे, ताकि आपदा के दौरान प्रशासन और विभागों के बीच समन्वय बेहतर हो सके। बैठक में कानूनगो कृष्ण सिंह, गृह रक्षा विभाग कमांडर रमेश कुमार, अग्निशमन सेवा कर्मचारी सतीश, स्वास्थ्य विभाग और आईटीआई चच्योट के इंस्ट्रक्टर भानु प्रताप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें