फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित सीटों पर कम दिव्यांगता वालों को दिया जाए नौकरी का मौका : रमेश

Thu, 10 Oct 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति सरकाघाट के सदस्य उपमंडल अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति सरकाघाट इकाई की बैठक बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसहमति से राजकुमार राणा को राज्य संगठन मंत्री और रमेश चंद को प्रदेश महासचिव का कार्यभार सौंपा गया। इसके बाद बैठक में दिव्यांगों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रमेश चंद ने कहा कि सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित होती हैं। अगर इन सीटों के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाला उम्मीदवार नहीं मिलता है तो फिर 40 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों को अवसर दिया जाए। इससे दिव्यांगों के लिए आरक्षण प्रावधान का पूरा लाभ मिलेगा और योग्य जरूरतमंदों को नौकरी का मौका मिल सकेगा।

इस मांग को सर्वसहमति से स्वीकार करते हुए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकाघाट में दिव्यांग भवन के शिलान्यास की मांग भी की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन लाल, बालम राम, रमेश कुमार, अंबरी देवी, सीता राम और अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के महासचिव रणजीत सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें