जोगिंद्रनगर की नेर घरवासडा पंचायत में विकास कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान विधायक का स्वागत क?
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधायक प्रकाश राणा ने रविवार को नेर घरवासड़ा पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान किसानों की कूहलों और सड़क किनारे लगे लाखों रुपये के डंगों में दरारें पाई गईं। इस पर विधायक ने संबंधित विभाग को दो सप्ताह में लिखित रिपोर्ट तैयार कर लापरवाह ठेकेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।
उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रीना देवी, उपप्रधान राकेश जंवाल, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, दारट बगला के प्रधान जगदीश सोनी, भड़याड़ा के उपप्रधान अभिनव, जलपेहड़ के प्रधान प्यार चंद, मसौली के उपप्रधान मनीष, द्राहल के उपप्रधान तुलसी राम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद