फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर से नाबालिग विवाहिता युवती रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चाइल्डलाइन मंडी ने गोहर से 16 वर्षीय नाबालिग विवाहिता को रेस्क्यू किया है। युवती गर्भवती है। युवती को अस्थायी तौर पर बाल कल्याण समिति मंडी में आश्रय दिया गया है। बाल कल्याण समिति के समन्वयक अच्छर सिंह ने बताया कि चाइल्डलाइन मंडी को सूचना मिली थी कि गोहर में एक नाबालिग युवती का विवाह कर दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला बाल संरक्षण इकाई मंडी की टीम ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से नाबालिग के ससुराल पहुंच कर छानबीन शुरू की तो वहां से बताया कि युवती मायके गई है। टीम मायके गई तो पता चला कि वह ननिहाल में है।
चाइल्डलाइन ने युवती से संपर्क साधा और जानकारी ली। नवंबर 2020 में उसका विवाह हुआ है। ऐसे में टीम ने नाबालिग का रेस्क्यू कर अस्थायी तौर पर बाल आश्रय में वन स्टेप सेंटर में रखा है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। पता चला है कि परिवार वालों की सहमति से नाबालिग होने के बावजूद युवती का विवाह किया गया है। फिलहाल युवती के उम्र संबंधित दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें