फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मैण भरोला में रंगड़ों के हमले से नाबालिग घायल

Sat, 06 Jun 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की मैण भरोला पंचायत में रंगड़ों के हमले में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बचे। हालांकि गोशाला में रंगड़ों ने मवेशी घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैण भरोला पंचायत के निवासी सुमित (17) जब गोशाला के समीप जा रहा था, तभी रंगड़ों ने हमला बोल दिया। नाबालिग के चीखने चिल्लाने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो रंगड़ उन पर भी हमलावर हो गए। किसी तरह सुरक्षित स्थानों में पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्य रंगड़ों के हमले से बचे।
घायल सुमित को आंख, सिर और शरीर के कई हिस्सों में रंगड़ों के डंक से हुए गहरे घावों को देखते हुए जोगिंद्रनगर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि रंगड़ों की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है। गर्मी के मौसम में रंगड़ों की संख्या अधिक है और इनके अक्रामक रुख के चलते लोग घायल हो रहे हैं, जिन्हें उपमंडल के विभिन्न अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा दिलाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें