मंडी। चतुर्मास कार्यक्रम स्थल पुरानी मंडी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने व्यास व गुरु पादुका पूजन किया। उन्होंने संयम, सदाचार और गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करने का संदेश दिया। पूजन के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।
उधर, प्रदेश ब्राह्मण सभा मंडी ने संस्कार भवन, जेल रोड में गुरु पूर्णिमा पर व्यास पूजन, भगवान परशुराम पूजन और हवन यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर महापौर सुमन ठाकुर, उपमहापौर जितेंद्र शर्मा और पार्षद गुरदीप कौर मौजूद रहे। सभा ने गुण प्रकाश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, गिरिजा शर्मा और लता शर्मा को सम्मानित किया तथा खीर भंडारे का आयोजन भी किया।