मंडी। जागृति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय देवधार, मंडी में शिवाजी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील ठाकुर उपस्थित रहे।
उन्होंने शिवाजी महाराज के साहस, राष्ट्रभक्ति और आदर्श नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा ने शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक योगदान और उनके कुशल प्रशासन की विस्तृत जानकारी दी। संवाद