मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ समारोह के दौरान एक दिन की डीसी बनी अ
- फोटो : सांकेतिक
मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की पहल के तहत कोटली के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा अलीशा को एक दिन की उपायुक्त (डीसी) बनने का गौरव प्राप्त हुआ। अलीशा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा (2026) में 700 में से 697 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर तीसरा और मंडी जिला में पहला स्थान हासिल किया है।
सोमवार को अलीशा ने अपने विशेष कार्यकाल की शुरुआत उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर की, जहां उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद अलीशा ने सीधे डीसी की कुर्सी संभाली। उन्होंने अधिकारियों और मॉक ट्रायल टीम के साथ बैठक कर प्रशासनिक बारीकियों को समझा, आम नागरिकों की फरियादें सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपने इस एकदिवसीय कार्यकाल के दौरान अलीशा ने पड्डल मैदान में आयोजित पंचायत प्रधानों व उपप्रधानों के शपथ समारोह में भी शिरकत की। इस मंच पर पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी उन्हें मंच पर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने समारोह में आए अतिथियों को बतौर उपायुक्त सम्मानित किया। समारोह के बाद उन्होंने दोबारा कार्यालय पहुंचकर विभिन्न आधिकारिक कार्यों का संचालन किया।
आईएएस अधिकारी बनना है सपना
अलीशा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है की मुझे एक दिन का डीसी बनने का मौका मिला। मेरा सपना आईएएस अधिकारी बनना है और इससे पूर्व मुझे प्रशासनिक कार्य समझने का मौका मिला। यह अनुभव आत्मविश्वास और प्रशासनिक सेवा में जाने के संकल्प को और मजबूत करेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए सपना देखना और उसको पूर्ण करने के लिए अडिग होना बहुत जरूरी हैं। यही एकाग्रता सफलता की ओर ले जाती हैं।
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ समारोह के दौरान एक दिन की डीसी बनी अ- फोटो : सांकेतिक