फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सनौर की प्राजिता बनीं नर्सिंग ऑफिसर

Tue, 16 Jun 2026 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सनौर की बेटी प्राजिता ने रचा सफलता का नया इतिहास, तीन प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर बढ़ाया धर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांव सनौर (डाकघर सरी) की बेटी प्राजिता का चयन एम्स पटना में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आयोजित असिस्टेंट स्टाफ नर्स की दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

प्राजिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लौंगणी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईजीएमसी शिमला से पोस्ट बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी और लगातार मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।
प्राजिता के पिता रंजीत सिंह और माता लता देवी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास जारी रखे। उन्होंने इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें