फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनिष्ठ परिचारक कर्मचारी संघ धर्मपुर की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ की बैठक में सेवा लाभ और समस्याओं पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। जिला परिषद कर्मचारी संघ धर्मपुर ने सरकार से जिला परिषद के अधीन कार्यरत कर्मचारियों का संबंधित विभागों में विलय करने की मांग उठाई है। मंगलवार को आयोजित संघ की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि विलय होने से उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सेवा संबंधी लाभ और सुविधाएं मिल सकेंगी।
कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से जिला परिषद के अधीन सेवाएं देने के बावजूद उन्हें विभाग में विलय का लाभ नहीं मिल पाया है। इससे सेवा संबंधी मामलों में कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। संघ ने सरकार से इस मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में कनिष्ठ परिचारक कर्मचारी संघ धर्मपुर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अश्वनी कुमार को प्रधान, ज्ञान चंद को उपप्रधान, सुनील कुमार को सचिव और रघुवीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सेवानिवृत्त सचिव जिला परिषद दीपक वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे कर्मचारियों की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कर्मचारी हितों से जुड़े मामलों को उचित मंच पर उठाना और लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष विलय की मांग को प्रभावी ढंग से उठाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें