धर्मपुर (मंडी)। नशा मुक्ति अभियान के तहत धर्मपुर में 18 जून को मैराथन करवाई जाएगी। इसे लेकर शनिवार को धर्मपुर काॅलेज में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच और नशा मुक्ति अभियान खंड कमेटी के अध्यक्ष भूपिंदर भूप्पी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मैराथन में 16 से 18 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं।
पहले पांच स्थानों पर रहने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 18 आयु वर्ग के लिए चार किलोमीटर और 16 वर्ष आयु वर्ग के लिए दो किलोमीटर की दौड़ होगी। धर्मपुर नशा मुक्ति समिति के साथ स्थानीय प्रबंधन, मंडी साक्षरता समिति, हिमाचल वेटरन इंडिया संघ और व्यापार मंडल तथा स्थानीय जनता का सहयोग रहेगा। बैठक में धर्मपुर के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी, पूर्व प्रधानाचार्य रूपलाल, विमला, आईवी वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद