फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले में एक उपप्रधान और 20 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में पंचायत उपचुनावों की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई है। नाम वापसी के बाद जुगाहन की उपप्रधान समेत 20 अन्य वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। कुल 40 पदों के लिए उपचुनाव होने थे। इसमें दो के नामांकन नहीं हुए।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद 21 निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब जिले में 10 अगस्त को 17 सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान होगा। इसमें दो पंचायत समिति सदस्य, एक प्रधान, एक उप प्रधान तथा 13 वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा।
निर्विरोध चुने गए वार्ड सदस्यों में ग्राम पंचायत कनैड के वार्ड नंबर चार कनैड में कांता देवी, धर्मपुर की समौड पंचायत के वार्ड दो तड़ून में मंजू, धर्मपुर की भरौरी पंचायत के वार्ड नंबर छह मयोह में बिमला देवी, धर्मपुर की बनाल पंचायत के वार्ड एक डिडणू में मीना देवी, धर्मपुर की ग्रयोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच अपर ठाणा में विजय कुमार, धर्मपुर पंचायत के वार्ड सात कलस्वाई में सीमा देवी, गोपालपुर की धनालग पंचायत के वार्ड वार्ड दो मझियाठ में कुसुमा देवी, गोपालपुर की रोपड़ी पंचायत में वार्ड चार रोपड़ी में रमेश चंद, गोपालपुर की रखोह पंचायत वार्ड चार डोडर में अजय कुमार, द्रंग की चल्हारग पंचायत के वार्ड तीन अलमरा में रवि कुमार, बालीचौकी की कथियारी पंचायत के वार्ड तीन कथियारी में लीलावती, बालीचौकी की रैश पंचायत के वार्ड पांच शाला में राम प्यारी, बल्ह की सिध्याणी पंचायत के वार्ड सात दसेहड़ा में दीपक कुमार, बल्ह की बाल्ट पंचायत के वार्ड नंबर सात रठोल में सीमा देवी, बल्ह की बैरकोट पंचायत के वार्ड तीन घरवासड़ा में लोरमा देवी को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

करसोग की शाहोट पंचायत के वार्ड वार्ड छह शाहोट में राधा कुमारी, चौंतड़ा की ढेलू में वार्ड नंबर ग्यारह डोहग में कमला देवी, चौंतड़ा की रोपड़ी पंचायत के वार्ड दो डुगली में बन्नी जसवाल, चौंतड़ा के पीहड़ बेढलू पंचायत के वार्ड दो सौं रोपड़ू में सीमा देवी तथा सराज की बह बहलीधार पंचायत के वार्ड पांच बहल में बिमला देवी को निर्विरोध चुना गया है। जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि उपचुनाव में 10 अगस्त को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें