फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुनाग में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का लोकार्पण

विज्ञापन
सराज में विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास और शुभारंभ करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का लोगों ने वाद्ययंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अपने घर तांदी में रात बिताने के बाद सीएम सुबह करीब 9:00 बजे जंजैहली पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ और लोगों ने फूल वर्षा की।
विज्ञापन

जंजैहली और थुनाग में 60 करोड़ के शिलान्यास और शुभारंभ किए। थुनाग में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि थुनाग में अधीक्षण अभियंता का कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित कार्यों के लिए अब सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा। सराज विधानसभा क्षेत्र में 369.16 करोड़ की लागत से 52 विभिन्न पेयजल योजनाएं और 68.70 करोड़ की अनुमानित लागत की 22 सिंचाई योजनाएं निर्माणाधीन हैं।
उन्होंने दो बड़ी पेयजल योजनाओं के शिलान्यास भी किए। तहसील थुनाग में 2.19 करोड़ की लागत से मझाखल, जनेहर, बखालवर और जरोल गांव के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा थुनाग में 1.39 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना बूंगरैलचौक का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन करने तथा यहां पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। पर्यटन सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण घाटी में पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने की दिशा में मील पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पीके शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें