फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने ज्योति केस में घटनास्थल के रास्ते जांचे

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में ज्योति मौत मामले में घटना स्थल के जंगल में साक्ष्य जुटाते सीआईडी की एसआईटी टीम। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में ज्योति की संदिग्ध मौत मामले की जांच में जुटी सीआईडी की एसआईटी टीम ने ने वीरवार को घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है। टीम ने जंगल में आने जाने वाले आधा दर्जन रास्तों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गवाहों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। साथ ही जंगल में मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटा कर जांच में तेजी लाई है। मामले को जल्द सुलझाने के लिए एसआईटी में करीब 15 कर्मचार-अधिकारी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इनमें सीआईडी क्राइम पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कालिया, डीएसपी मुकेश, सुशांत के नेतृत्व में तीन टीमों ने मोर्चा संभाला है।
वीरवार को ज्योति के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से टीम ने मुलाकात कर अहम जानकारी हासिल की। सीआईडी जांच में फिजिकल, डिजिटल और साइंटिफिटेक जांच के आधार पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा। टीम एफएसएल, फोरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी। मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल को देखते हुए सीआईडी ज्योति मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर कर रही है।
विज्ञापन

सीआईडी एसआईटी के प्रमुख वीरेंद्र कालिया ने बताया कि जांच में चुनौतियां आ रही हैं लेकिन जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। कहा कि घटनास्थल वाले जंगल के उन तमाम रास्तों का निरीक्षण किया है, जहां से ज्योति या अन्य संदिग्धों के आवागमन की आशंका है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड से भी साक्ष्य एकत्रित कर जांच में तेजी लाई जा रही है। अभी तक तीन टीमों में शामिल 15 कर्मचारी मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रहे हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें