फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह में बेटियों को स्कूल छोड़कर फंदे पर लटक गया बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं/मंडी। जिला मंडी की ग्राम पंचायत पंडोह में 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपने किराए के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना पंडोह बाजार में शुक्रवार सुबह 11:00 घटी है। मृतक की पहचान मोहम्मद अख्तर (41) पुत्र रहमतुल्लाह के रूप में हुई है। अख्तर पंडोह में दर्जी का काम करता था।
उसकी दो बेेटियां हैं। उन्हें सुबह स्कूल छोड़ने के बाद अख्तर अपनी दुकान में बैठ गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी बैंक में किसी काम से गई तो पीछे से घर जाकर अख्तर ने फंदा लगा लिया। जैसे ही पत्नी घर पहुंची तो वह दंग रह गई। पति फंदे पर झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें