फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में 10 को प्रदर्शन करेगा भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंत्रिमंडल की बैठक में फोरलेन प्रभावितों से वादाखिलाफी और चार गुना मुआवजा नहीं देने के विरोध में पूरे प्रदेश में 10 अक्तूबर को जिलास्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद वोट की चोट अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता बीआर कौंडल ने की। इसमें शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू के 28 प्रभावित संगठनों के 46 कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। मंच के सह संयोजक नरेश ने सरकार से सवाल किया कि भाजपा ने 2017 के दृष्टिपत्र में वादा किया था कि सरकार बनने के बाद फेक्टर दो यानी चार गुना मुआवजा प्रभावित किसानों को देंगे।
भाजपा सरकार ने किसानों से धोखा किया है, जिसका परिणाम उन्हें विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इसके लिए प्रभावित किसानों के सभी संगठनों ने फैसला लिया कि भूमि अधिग्रहण कानून-2013 को हिमाचल में लागू करवाने के लिए सरकार के खिलाफ 10 अक्तूबर को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संयोजक जोगिंद्र वालिया के अलावा कुल्लू-मंडी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें