फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीते रामा खाशिया आरा... पर डाली नाटी

विज्ञापन
कुथाह मेले की सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी के जिलास्तरीय कुथाह मेले की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने पहाड़ी नाटियों और गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। एसएमएस च्वासी ब्वाय के संजय और श्याम ठाकुर की जोड़ी ने नॉन स्टॉप नाटियों से खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

देव तुंगासी की स्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद छतरी मेले आई लोड़ी तू आई, सीते रामा खाशिया आरा, लता बेबिए, भाला-भाला शोहरी बड़ी मस्त लागदी, बिजी तु फेसबुका दी, बाटा जांदे सीटी मारदे, इन्हां बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणिये, बोतल रह गई ठेके आदि नॉन स्टॉप गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। प्रथम सांस्कृतिक संध्या में खंड विकास अधिकारी सराज जीसी पाठक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सिविल कोर्ट के न्यायाधीश प्रतीक कुमार विशेष अतिथि मौजूद रहे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि को सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों देशराज, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलवाड़ा की छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

थुनाग से खुशी, लीना, नेहा ग्रुप ने फिल्मी गानों पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकार नेत्र सिंह निहाल ने नाटी नौणू लाड़िऐ, मुंगड़ी जौगे ना रहे कानो, साहिबा मेरी साहिबा, म्हारे लाणा दिल, पूनम ठाकुर ने देवी महामाया और कांडा चुटा कुंबरो रा रे के अलावा पंजाबी गीत सजदे की चाह गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें