फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्नलिज्म में घटा रुझान, एक भी विद्यार्थी ने नहीं लिया प्रवेश

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में चहलकदमी करतीं छात्राएं। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विद्यार्थियों का जर्नलिज्म और संगीत के प्रति रुझान कम हुआ है। जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में जर्नलिज्म की 80 सीटों के लिए एक भी विद्यार्थी ने आवेदन नहीं किया है। संगीत विषय की भी यही हालत है। इसमें एक ही विद्यार्थी ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

79 सीटें खाली रह गई हैं। भूगोल और गणित विषय में 70 सीटें खाली रह गईं। दोनों ही विषयों में केवल 10-10 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। अर्थशास्त्र में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया जबकि 75 सीटें खाली हैं। लोक प्रशासन विषय में केवल तीन विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं।
शारीरिक शिक्षा में 14 विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया अभी तक पूरी हो पाई है। इन दोनों विषयों में 80-80 सीटें आरक्षित हैं। संस्कृत विषय में एक और समाजशास्त्र में सात विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जोगिंद्रनगर कॉलेज में अभी तक कुल 2,650 आवेदन बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए ऑनलाइन दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि 15 अगस्त तक दाखिल फीस जमा करवाने का आह्वान विद्यार्थियों से किया गया है। बताया कि खाली रह गई सीटों को दूसरी मेरिट लिस्ट में भरने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें