फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मिले शवों की पहचान, मां-बेटा थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी से पांच किलोमीटर दूर स्कोर बुलाला में मिले शवों की पहचान हो गई है। शव महिला और बेटे के हैं और दोनों कुल्लू जिले के रहने वाले थे। पुलिस को जांच में गोशाला से जहर की शीशी भी बरामद हुई है। इससे माना जा रहा है कि मौत जहर खाने से हुई हो।
विज्ञापन

मौत के असली कारणों का पता बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल मां-बेटे के शव महिला के पति के हवाले कर दिए गए हैं। मृतकों की पहचान महिला स्वाति देवी पत्नी ढांगू राम और बेटा नितेश निवासी तांदी डाकघर नसलोह (मंडी) के रूप में हुई है। पति ने ही महिला की पहचान की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मामले में अगली कार्रवाई की जा सके।
महिला के पति से जब पुलिस ने पूछताछ की। उससे पूछा गया कि दोनों के लापता होने का मामला दर्ज क्यों नहीं करवाया तो उसने बताया कि वह स्वयं ही तलाश कर रहा था। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि गोशाला में एक जहर की शीशी मिली है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इन दोनों की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें