फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाली शोभयात्रा

विज्ञापन
मंडी में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन में भाग लेती संगत। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश उत्सव की पूर्व बेला पर सिख संगत ने सोमवार को मंडी शहर में शोभायात्रा निकाल कर शहर वासियों को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस दौरान पड्डल स्थित गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा से शहरभर में शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

संगत ने नाचते गाते हुए गुरु नाम की महिमा का गुणगान किया। गुरदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह पूर्व मंडी शहरभर में प्रभात फेरियां निकाली गईं। सोमवार सुबह 5 बजे से 9 बजे तक अंतिम प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें गुरु की पालकी, पंज प्यारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
इस दौरान सिख संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। संगत ने पालकी को कंधों पर उठाकर शहरभर की परिक्रमा की। बताया कि मंगलवार को गुरुद्वारा में पंजाब के सोहाना निवासी गुरप्रीत सिंह रागी अपने जत्थे के साथ शबद कीर्तन करेंगे। स्थानीय भजन मंडलियां भी भाग लेंगी। इस अवसर पर नामधारी धर्मशाला रामनगर पड्डल की संगत, गुुरुद्वारा श्री नीलधारी सभा संगत सहित विभिन्न समुदायों के श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हाजिरी भरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें