फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 53 ईवीएम-वीवीपैट मशीनें हुई खराब

विज्ञापन
लडभड़ोल क्षेत्र के भराड़पट्ट स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र में ईवीएम के खराब होने के बाद निराश ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में शनिवार उपचुनाव के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों पर 53 वीवीपैट और ईवीएम ने जवाब दे दिया। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। मतदाताओं को घंटों तक वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के तहत जिला मंडी के विभिन्न बूथों पर 40 मशीनें, जिला कुल्लू में 11 और जिला किन्नौर में दो मशीनें खराब हुईं। मतदान अधिकारियों ने तुरंत मशीनों का प्रबंध करवाया और मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। कुछ ऐसे भी बूथ थे जहां खराबी को दूर करने और नई मशीनों को स्थापित करने में 30 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक का समय लगा। इस दौरान लोगों को मतदान केंद्रों में देर तक वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।
सरकाघाट विस क्षेत्र के बाड़ी बूथ पर मशीन खराब हो गई। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में 14 वीवीपैट जवाब दे गईं। मतदान के दौरान सात वीवीपैट इस्तेमाल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण सही ढंग से काम नहीं कर पाई। एक कंट्रोल यूनिट भी ठप रही।
विज्ञापन

मतदान केंद्र रोपड़ी, द्रुब्बल, सुकाबाग, नरोली, बाग, भरडोण, भ्रां, बड़ा थाना, पीहड़, दलेड, जमथला, पंजन और गरोड़ू मतदान केंद्रों में वीवीपैट में तकनीकी खामियां मतदान कर्मियों के लिए सिरदर्द बनी रही। चुनाव आयोग की गठित सेक्टर मैजिस्ट्रेट ने बिना समय गवाए कुछ जगहों पर नए सिरे से वीवीपैट मशीनों को पहुंचाया। क्षेत्र में तैनात इंजीनियरों ने वीवीपैट मशीनों के तकनीकी फाल्ट को दूर कर मतदान को सुचारु किया। 53 मशीनों में खराबी आने की पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें