फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूर डालें वोट

विज्ञापन
सुनील दत्त, शशि ठाकुर, अभिषेक और प्रशांत ठाकुर बल्ह विस क्षेत्र की कुम्मी पंचायत में पहली बार मतद? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी का सांसद चुनने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे। 30 अक्तूबर को हुए मतदान में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर और उत्साह से भाग लिया। युवाओं ने अपने मत का प्रयोग करने के बाद खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

कहा कि पहली बार मतदान करने से एहसास हुआ कि किस तरह से लोकतंत्र का पर्व मनाया जाता है। इसमें केवल प्रत्याशियों का ही नहीं बल्कि गांव, इलाका, तहसील, जिला, प्रदेश और देश का भविष्य तय होता है। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को जरूर मतदान करना चाहिए।
...
इंतजार कर रही थी : स्मृति
सुंदरनगर की स्मृति ने कहा कि पहली बार वोट करने पर बहुत ही अच्छा लग रहा है। इससे पहले वह हमेशा सोचती थी कि वह कब वोट कर पाएगी। इस दिन का कब से इंतजार कर रही थी। आज उसका इंतजार खत्म हो गया।
विज्ञापन

...
वोट डालने से पहले थी नर्वस : साक्षी
सुंदरनगर की साक्षी ने कहा कि पहली बार वोट डालकर उसे बहुत खुशी हो रही है। वोट डालने से पहले वह काफी नर्वस थी, मगर जब वह मशीन के पास पहुंची तो देखा सब कुछ आसान था।
...
अच्छे नेता का करें चुनाव : नीतू
नाचन क्षेत्र की नीतू गुलेरिया ने कहा कि पहली बार वोट डाला है। अच्छे नेता का चुनाव करने के लिए अपने वोट का प्रयोग किया। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस नेता को मैंने वोट दिया है वह जीतेगा।
...
वोट तय करेगा प्रत्याशी का भविष्य : विजेता
सराज के मुरहाग की विजेता ठाकुर ने कहा कि उसने पहली बार वोट किया। उसे अच्छा लग रहा है कि उसके वोट से प्रत्याशी का भविष्य तय होगा। उसने सभी से वोट करने का आह्वान किया।
...
वोट देकर अच्छा अनुभव हुआ : पारूल
बल्ह के कुम्मी की पारुल ने कहा कि पहली बार वोट देकर अच्छा अनुभव हो रहा है। हमारा यह वोट हमारे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
...
इलाके के विकास को दिया वोट : अखिल
जोगिंद्रनगर के अखिल कुमार ने कहा कि उसका वोट प्रत्याशी और इलाके के विकास को तय करेगा। उसने विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया है और पहली बार वोट करके उसे बहुत अच्छा लग रहा है।
...
खुशी का अनुभव हो रहा : आंचल
बल्ह क्षेत्र के कठलग की आंचल ने कहा कि उसे वोट देकर खुशी महसूस हो रही है। मैं चाहती हूं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोग अपने मत का प्रयोग करें, ताकि उचित प्रत्याशी प्रतिनिधित्व कर सके।
...
जागरूक बनें मतदाता : शैलजा
सुंदरनगर की शैलजा ने कहा कि उसने एक जागरूक मतदाता बनकर अपना वोट दिया है। उसने मतदाताओं से अपील की है कि वह वोट डालने से पीछे न रहें, इससे लोकतंत्र की मजबूती प्रभावित होती है।
...
पहली बार किया मतदान
बल्ह क्षेत्र की कुम्मी पंचायत के सुनील दत्त, शशि ठाकुर, अभिषेक और प्रशांत ठाकुर ने पहली बार वोट किया और खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम सभी ने पहली बार वोट किया है और लोकतंत्र का पर्व बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें