फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोल्टेज बढ़ने से रडाहण में जले विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल की उरला पंचायत के रडाहण गांव में वीरवार देररात अचानक वोल्टेज बढ़ने से विद्युत उपकरण जल गए। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक महीने में यह दूसरी घटना है। एक महीने पहले जहां गांव के दो लोगों के विद्युत मीटर और अन्य उपकरण जल गए थे वहीं बीते वीरवार रात को मेला राम का विद्युत मीटर और जय सिंह के घर की वायरिंग जल गई। मान सिंह कल्याण का एलईडी टीवी जल गया है। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों के घरों में बल्ब फट गए।
विज्ञापन

उरला के हियुण गांव में चेत राम धरवाल का वाटर हीटर ( गीजर) भी जल गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार विद्युत उपकरण जलने की यह घटना साफ मौसम में हुई है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि गांव की लाइन का सही ढंग से निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता कृष्ण चंद ने कहा कि रडाहण गांव में अचानक विद्युत उपकरण जलने की शिकायत मिली है। फील्ड कर्मचारी मौके पर भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें