नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने गश्त के दौरान लेदा गांव के समीप एक युवक से 793 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार सायं आठ बजे के करीब बल्ह क्षेत्र के लेदा कव्वाल कोट गांव के समीप पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान सड़क पर पैदल आ रहे बेसर सिंह (31) निवासी पलौहटा, सुंदरनगर को संदेह के आधार पर रोका।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 793 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवक से चरस बरामद हुई है। संवाद