फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यू और एक्स फॉर्म न मिलने से ठेकेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। डब्ल्यू और एक्स फॉर्म नहीं मिलने से परेशान बल्ह के ठेकेदारों ने 10 जनवरी से सभी निर्माण कार्यों को बंद करने का एलान किया है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल नेरचौक में ठेकेदार संघ की एक बैठक ठेकेदार ओम ज्योति की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें हिमाचल में डब्ल्यू और एक्स फॉर्म नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने रोष जताया है। पीडब्ल्यूडी बल्ह मंडल के सभी ठेकेदारों ने निर्णय लिया कि 10 जनवरी से सभी विकास कार्यों को रोक दिया जाएगा। जब तक सरकार की ओर से डब्ल्यू और एक्स फॉर्म का फैसला नहीं होता तब तक कोई भी काम नहीं होगा।
बैठक में करीब 50 के लगभग ठेकेदारों ने भाग लिया और निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी तक अगर सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो सभी ठेकेदार विकास कार्यों को बंद कर देंगे। सभी ठेकेदारों ने स्टेट कांट्रेक्टर एसोसिएशन का समर्थन करते हुए कहा कि डब्ल्यू और एक्स फार्म नहीं मिलने से सभी ठेकेदार परेशान हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अगर कोई ठेकेदार क्रशर मालिकों से 5-6 ट्रक, रेत, बजरी लेता है तब जाकर क्रशर मालिक एक फार्म उन्हें देता है।
विज्ञापन

इससे ठेकेदार सभी काम के बिल के साथ फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस मौके पर ठेकेदार गुलशन ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, हेम सिंह, आरुष कपूर, सुरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, दिलाराम, पवन, रोशन लाल गुलेरिया, तरुण सैनी, जितेंद्र कुमार, अनिल, रमेश, कुमार, ललित ठाकुर, दामोदर ठाकुर, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें