फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का प्रदर्शन, सरकार की बर्खास्तगी मांगी

विज्ञापन
मंडी में भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन क? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। विधानसभा भवन धर्मशाला के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने, पुलिस भर्ती और जेओए पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीसी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। आम आदमी पाटी के सदर मंडी के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था डगमगा गई है।
ऐसे में सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। धर्मशाला में विधानसभा भवन के बाहर मुख्य द्वार पर खालिस्तानी झंडे लग रहे हैं और प्रदेश सरकार के मंत्री और पुलिस के मुखिया जश्न में डूबकर नाटियां डाल रहे हैं। उन्हें प्रदेश की सुरक्षा की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान मंडी में आप कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सीएम जयराम से इस्तीफे की मांग भी की। इस मौके पर दीपक शर्मा, जसबीर सिंह, विभा गुलेरिया, पदमा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें