फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टर्नर, सिलाई प्रौद्योगिकी और सर्वेयर में मंडी, नाहन और शाहपुर चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिता में होनहारों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिता में टर्नर, सिलाई प्रौद्योगिकी और सर्वेयर व्यवसाय में मंडी, नाहन और शाहपुर के होनहारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में आयोजित हुई, जहां प्राचार्य अजय कुमार ने परिणाम घोषित किए।
युवाओं की तकनीकी दक्षता, नवाचार और व्यावसायिक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न संस्थानों के 24 मेधावी प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आईटीआई चच्योट के प्राचार्य हितेश शर्मा और आईटीआई शिवाबदार के प्राचार्य सुनील कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में सेवाएं दीं।
विज्ञापन

टर्नर व्यवसाय में राजकीय आईटीआई मंडी के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय आईटीआई शाहपुर के निखिल द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राजकीय आईटीआई ऊना के जश्नजीत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सिलाई प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई नाहन की पायल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय आईटीआई मंडी की बंदना कुमारी द्वितीय और राजकीय आईटीआई मशोबरा की रीना देवी तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वेयर व्यवसाय (टीम इवेंट) में राजकीय आईटीआई मंडी की ईशांत, विजय और देविंदर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय आईटीआई राजगढ़ की तनिया, महक चौधरी और ऋषभ राज की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय आईटीआई शाहपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें