फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालू के पास व्यक्ति चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्पेशल टास्क फोर्स कांगड़ा की टीम ने भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गश्त के दौरान बालू के समीप भरमौर निवासी व्यक्ति को 10.53 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी गांव चोबिया डाकघर सेरकाओ तहसील भरमौर के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे एसटीएफ एनआर कांगड़ा की टीम बालू के समीप गश्त पर थी। यहां टीम ने विजय कुमार को देखा। टीम को देख आरोपी के पसीने छूट गए। शक के आधार पर टीम ने आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उससे पुलिस ने 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि नशे का धंधा करने वालों को पुलिस बख्शेगी नहीं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें