फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चंबा-चलूंज रूट की बस कियाणी के पास हांफी

विज्ञापन
चंबा में कियाणी के पास खराब खड़ी चलूंज रूट की परिवहन निगम की बस
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा रूट पर 35 यात्रियों को लेकर बस स्टैंड चंबा के लिए निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कियाणी के पास बीच राह हांफ गई। यह बस शाम 4:15 बजे बस स्टैंड से निकली लेकिन, गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो गई। बस में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक के काफी प्रयास करने के बाद भी बस की खराबी दूर नहीं हो पाई। इसके बाद अमूमन एक घंटे बाद चालक-परिचालक ने निगम के अधिकारियों को सूचित किया। निगम प्रबंधन की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस मौके पर भेजी गई। कियाणी में पहुंची दूसरी बस में सवार होकर ही सवारियां गंतव्य के लिए रवाना हो पाईं।
विज्ञापन

यात्रियों अमित कुमार, नरेंद्र कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रकाश चंद आदि ने बताया कि एचआरटीसी की खटारा बसें बीच राह रोजाना हांफ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को पता नहीं होता है कि वे मुख्यालय या घर पहुंच पाएंगे या बीच राह ही उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। निगम प्रबंधन सड़कों पर सालों पुरानी बसें दौड़ा रहा है। एचआरटीसी की बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। खटारा बसें किसी भी समय किसी भी मोड़ पर खड़ी हो जाती हैं। एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरी बस रूट पर भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें