फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बरसात के चलते खेतों में सड़ने लगी मक्की की फसल

विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़ने की कगार पर पहुंचने लगी मक्की की फसल - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिले में इन दिनों हो रही भारी बारिश से खेतों में पक्की मक्की की फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि पहले ही लावारिस पशुओं ने अधिकतर फसल को तबाह कर दिया है। अब बची हुई फसल भारी बारिश के कारण खेतों में ही सड़ने लगी है।
विज्ञापन

किसानों को इस बेमौसमी बारिश ने चिंता में डाल दिया है।
किसानों ने इन दिनों मक्की के पौधों को काटने और उनसे मक्की निकालने का काम शुरू किया है, मगर इस काम में भारी बारिश ने बाधा डाल रखी है। कई किसानों ने जहां फसल को काटकर खेतों में लगा रखा है, वहीं, बहुत से किसानों की फसल खेतों में अभी तक पड़ी हुई है। जिला मंडी के कई उपमंडलों सहित सरकाघाट क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के किसानों को बारिश के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बहुत से किसानों की फसल खेतों में सड़ने लगी है, क्योंकि बारिश बंद नहीं हो रही है। किसानों में राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बलद्वाड़ा के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, नंदलाल ठाकुर और अन्य किसानों संतराम, रोशन लाल, लेखराम आदि का कहना है कि एक तो पहले लावारिस पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं और जब फसल पक गई है तो बारिश ही बंद नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें