फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपालपुर खंड में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर खंड में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने की।

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में 27 मतगणना पर्यवेक्षकों तथा 54 मतगणना सहायकों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर पुनीत प्रभाकर शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने मतपत्रों की गणना, अभिलेखों के संधारण, आवश्यक सावधानियों तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यप्रणाली को विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि मतगणना चुनाव प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने मतगणना कर्मियों से समयबद्धता, अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें