मंडी। मंडी जिला सीनियर क्रिकेट टी-20 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार 31 मई को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया चयन ट्रायल के लिए एक समिति गठित की है जो टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को कलर्ड ड्रेस में आना होगा। चयनित टीम जून के दूसरे सप्ताह से ऊना में शुरू हो रही टी-20 अंतर जिला प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मंडी जिला की टीम अपना पहला मैच 8 जून को चंबा के साथ 9 जून को किन्नौर जिला की टीम के साथ 11 जून को कांगड़ा की टीम के साथ 12 जून को सिरमौर जिला की टीम के साथ और 14 जून को कांगड़ा की टीम के साथ मैच खेलेगी। संवाद