फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक मित्र के संचालक तैयार करेंगे परिवार रजिस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से किया घर-घर पहुंच रहे लोक मित्र संचालकों से सहयोग का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के दायरे में रहने वाले परिवारों का शहरी विकास विभाग की ओर से परिवार रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से लोक मित्र केंद्रों को अधिकृत किया है। निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि इस कार्य को खलियार, पुरानी मंडी, पडडल, नेला, मंगवाई, सन्यारढ, तल्याहड़, पैलेस कालोनी प्रथम और द्वितीय, सुहड़ा, भगवाहन और दौहंदी में परिवार पंजीकरण करने के लिए सुनीता सीएससी लोकमित्र केंद्र को अधिकृत किया गया है। जो कि घर-घर जाकर परिवारों का करेंगे करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि परिवार पंजीकरण के लिए घर-घर पहुंच रहे लोक मित्र केंद्र संचालकों का सहयोग करें और उन्हें परिवार संबंधी सही जानकारी दें। जिसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, नाम, जन्म तिथि, व्यवसाय, शिक्षा सहित अन्य तरह की संपूर्ण जानकारी सही सही ढंग से उपलब्ध करवाएं, ताकि परिवार रजिस्टर में आपके परिवार संबंधी सही जानकारी अपलोड की जा सके। बताया कि किसी को कोई आशंका या शिकायत हो तो वह नगर निगम के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01905-227311, 222146 पर भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अपनी जानकारी नगर निगम की ओर से जारी किए गए पहचान पत्र वाले व्यक्ति को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें