फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: सेना भर्ती कार्यालय मंडी से इस बार 37 प्रतिशत अधिक उम्मीदवारों का चयन

Tue, 12 Mar 2024 02:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सावंत ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से 20 से 26 दिसंबर तक मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं की भर्ती पड्डल मैदान मंडी में आयोजित की गई।
विज्ञापन
मंडी में अग्निवीर भर्ती रैली(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सावंत ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से 20 से 26 दिसंबर तक मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिले के युवाओं की भर्ती पड्डल मैदान मंडी में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रिक्त पदों पर विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार 37 प्रतिशत अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है।  उन्होंने बताया कि मंडी से 402 उम्मीदवारों का अग्निवीर जीडी, अग्निवीर लिपिक/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन सफल उम्मीदवारों को सेना भर्ती कार्यालय  मंडी की ओर से 23 से 27 अप्रैल तक विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजा जाएगा। भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सावंत ने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 22 मार्च है। उन्होंने मंडी, कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिले के इच्छुक युवाओं से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें