फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैरी पंचायत में तेंदुए का आतंक, 10 बकरियों को बनाया शिकार

Sat, 31 Aug 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बैरी में तेंदुए ने 10 बकरियों को मार डाला है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। घटना तब घटी जब ग्रामीण अपनी बकरियों को चराने के लिए छोड़कर गए थे। अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और 10 बकरियों को जान से मार डाला।
विज्ञापन

गांववासियों ने तेंदुए के हमले की सूचना पाकर बाकी बकरियों को सुरक्षित किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रभावित पशुपालकों में सतीश कुमार, बलवंत सिंह, सुशील कुमार, शिवपाल, रामचंद्र और सदानंद शामिल हैं।
पंचायत उप प्रधान यशवंत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस, राजस्व, पशुपालन और वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने पुष्टि की कि तेंदुए ने 10 बकरियों को मारा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और वेटरिनरी डॉक्टर संधोल अजय मल्होत्रा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए विभागीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पंचायत उप प्रधान ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें