फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में लक्ष्मी नारायण मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ए राजस्थान से पहुंचे कारीगर राकेश के साथ कमेटी के सद? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत के नेर गांव में स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। राजस्थान के कुशल कारीगर मंदिर को पुराना स्वरूप दिलाएंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग और दानी सज्जनों के सहयोग से मंदिर का संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि प्राचीन मंदिर में त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने आराधना की थी। कई सालों से मंदिर की देखरेख में बरती गई लापरवाही के कारण इसके अस्तित्व पर खतरा मंडराया था। पंचायत और नजदीकी गांव ने दिलचस्पी दिखाते हुए पहले एक स्थायी कमेटी गठित कर उसका पंजीकरण करवाया।
अब कमेटी ने मंदिर को नया स्वरूप दिलाने के लिए बजट कीस्वीकृति का प्रस्ताव जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग को सौंपने की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बजट की स्वीकृत होते ही प्राचीन मंदिर के रख रखाव और जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मंदिर में पानी के रिसाव को रोकने के लिए तिरपाल का सहारा लेना पड़ रहा है। लक्ष्मी नारायण प्राचीन मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तर्ज पर दानी सज्जनों से सहयोग अपेक्षित रहेगा ताकि पांच सौ साल पुराने मंदिर का भव्य निर्माण हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें