फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मेरा वन, मेरा मन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन करीब 400 पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ ‘मेरा वन, मेरा मन’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत रविवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरी के माता तुंगा भगवती घाट, बौंस और मुथल क्षेत्र से हुई। अभियान के पहले दिन करीब 400 पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

अभियान संयोजक उदयनंद शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष अभियान के तहत 5,000 पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष दूसरे चरण में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन पीपल, देवदार, आंवला और बांक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे और बीज लगाए गए। पीपल के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को देखते हुए स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नव कन्याओं के पूजन के साथ प्रकृति और संस्कृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के वन मित्रों, माता तुंगा भगवती घाट समिति, मातृशक्ति, युवाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उदयनंद शर्मा ने सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें