पधर (मंडी)। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए पुरुष उम्मीदवारों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय पधर में होंगे। साक्षात्कार में दसवीं पास या फेल कोई भी इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकता है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच, लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस और पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में की जाएगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता या अन्य किसी प्रकार का लाभ देय नहीं होगा। कंपनी के नियमानुसार चयनित उम्मीदवारों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए रोजगार कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। इसके लिए संबंधित कंपनी ही जवाबदेह होगी।