फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शिकारी माता जीप यूनियन के अध्यक्ष बने लाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कलहनी के चेतराम उपप्रधान, जंजैहली के तुले राम बने कोषाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। शिकारी माता जीप यूनियन का साधारण अधिवेशन अध्यक्ष रविंद्र लाल सहगल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें पुरानी कमेटी के सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। थुनाग के लाल सिंह ठाकुर को प्रधान बनाया गया। कलहनी के चेतराम उपप्रधान, जंजैहली के तुले राम कोषाध्यक्ष, शिवा थाना के विद्या भूषण, बगस्याड़ की पवना देवी को सदस्य बनाया गया।
यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र लाल सहगल और सचिव नागेश्वर ठाकुर ने शिकारी माता जीप यूनियन के रजिस्ट्रेशन नंबर और यूनियन के सारे जरूरी दस्तावेज नव गठित कमेटी के प्रधान लाल सिंह ठाकुर को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकारी माता जीप यूनियन ने अच्छा कार्य किया लेकिन कुछ कारणों से यूनियन का कार्य नहीं चल पाया। अब जीप मालिकों के हितों की रक्षा की जाएगी। यूनियन का कार्य क्षेत्र थुनाग तहसील का पूरा क्षेत्र और गोहर तहसील की ग्राम पंचायत बाड़ा, ग्राम पंचायत परवाड़ा, ग्राम पंचायत मुसरानी, ग्राम पंचायत थरजून, ग्राम पंचायत देवधार और मझोठी का क्षेत्र आता है। अब यूनियन को ईमानदारी से चलाया जाएगा। नए सदस्यों का यूनियन में स्वागत किया जाएगा और अधिक से अधिक सदस्यों को यूनियन में जोड़ा जाएगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें