फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए चमन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग इकाई की बैठक में कार्यकारिणी बनाने के लिए किया अधिकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की थुनाग इकाई की आम सभा संयोजक चमन ठाकुर की अध्यक्षता में थुनाग में हुई। इसमें चमन ठाकुर को अध्यक्ष और उत्तम सिंह ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी अधिकृत किया।
बैठक में विशेष रूप से एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा तथा बल्ह खंड के प्रधान एवं जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया उपस्थित रहे। इस दौरान 80 साल से ऊपर के जयराम चौहान को सम्मानित किया गया। बैठक में मान चंद, खेम सिंह, विशन सिंह, रतन सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सिद्दू राम, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान हरीश शर्मा और नव निर्वाचित थुनाग इकाई के प्रधान चमन ठाकुर ने एक जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय एरियर और जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों के शीघ्र भुगतान के लिए सरकार से अनुरोध किया। पेंशनभोगियों को मिलने वाले भत्तों को पेंशन के मूल रूप में स्वीकृत करने, लंबित चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए संबंधित विभागों को बजट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया और शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें