फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेला : रस्साकशी में बडवाहण चैंपियन

विज्ञापन
मंडी जिला के जिला स्तरीय किसान मेला में रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीत के लिए जद्? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। उरला पंचायत के महिला मंडल बड़वाहण ने जिला स्तरीय किसान मेला में रस्साकशी प्रतियोगिता में कब्जा जमाया। महिलाओं ने 34 महिला मंडलों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित महिला मंडल के कार्यक्रमों में पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम संजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान द्रंग मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना ठाकुर भी मौजूद रहीं। एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल में महिला मंडल बड़वाहण ने महिला मंडल चेली को पछाड़ कर पहला स्थान पाया।
इससे पहले महिला मंडल बडवाहण की महिलाओं ने राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में भी जीत हासिल की थी। वहीं बैसाखी मेला सरौण में भी महिला मंडल प्रथम स्थान पर रही थी। जीत की खुशी में महिलाओं ने नाटी डाली। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विवेक एकेडमी ने हुरंग नारायण क्लब को हरा फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें