फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरतपुर- मनाली फोरलेन निर्माण में करोड़ों नहीं अरबों का घोटाला : कौंडल

Mon, 19 Aug 2024 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेशाध्यक्ष ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन निर्माण कार्य में करोड़ों का नहीं, बल्कि अरबों का घोटाला हुआ है। केंद्र सरकार को इस घोटाले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवानी चाहिए। यह आरोप भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेश अध्यक्ष बीआर कौंडल ने लगाया। वहीं, उनके साथ जन समाधान केंद्र के सदस्यों राज कमल और भूपेंद्र गुलेरिया ने भी केंद्रीय सरकार से निर्माण कार्य की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीआर कौंडल ने बताया कि सड़क बनाते समय न तो निर्धारित मापदंडों का ख्याल रखा गया है और न ही निर्माण सामग्री ठीक मात्रा में लगाई गई है। कहा सुंदरनगर बाईपास का उद्घाटन होने से पहले ही बरसात में सड़क का तारकोल और बजरी उखड़ गई है। सुरक्षा दीवारें बैठ गईं और पुल धंस गए हैं। पुंघ से नौलखा सुंदरनगर बाईपास पूर्ण रूप से धंस चुका है। कहा कि हाल ही में बिलासपुर जिले में गोबिंद सागर के ऊपर बना पुल बीच से फट चुका है। इसकी मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें