फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिलाओं की भीड़ के आगे कम पड़ी निगम की बसें, खड़े होकर किया सफर

Mon, 19 Aug 2024 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी बस अड्डे पर बस के खड़ा होते ही सीट हासिल करने के लिए जद्दोजहद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए महिलाओं ने किया निशुल्क सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगेंद्रनगर (मंडी)। रक्षाबंधन पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर के लिए महिलाओं की भीड़ के आगे सरकारी बस सेवाएं भी कम पड़ गई। कई किलोमीटर का सफर महिलाओं को खड़े होकर करना पड़ा। नवजात शिशुओं के साथ बस अड्डे में पहुंची महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में सीट हासिल करने के लिए भी खूब जद्दोजहद करनी पड़ी।
सोमवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक परिवहन निगम की बसों में सफर करने को लेकर उत्साहित महिलाओं को अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम विभाग द्वारा महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था कर रखी थी, लेकिन आबादी में महिलाओं का प्रतिशत पुरूषों से अधिक होने पर यह समस्या पेश आई है। धर्मशाला डिविजन के अधीन आने बस डिपो जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा, धर्मशाला, चंबा और पठानकोट तक निगम की बसों में हजारों महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया। रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई को तिलक लगाने के लिए सुबह तय समय पर निकली महिला अनिता देवी, ममता, बबिता ने बताया कि निगम की सरकारी बसों में अधिक भीड़ के चलते उन्हें भी निजी बसों में किराया चुकाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि परिवहन निगम की लग्जरी बस सेवाओं में महिलाओं को निशुल्क सफर का लाभ नहीं मिल पाया। वहीं राज्य से बाहर जाने वाली परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क सुविधा का लाभ नहीं मिला। उधर, मंडलीय प्रबंधक पकंज चड्ढा ने बताया कि महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क सफर का लाभ उठाया है। मंडलीय प्रबंधन कार्यालय से बस डिपुओं के प्रबंधकों को अतिरिक्त बस सेवाएं चलाने का आह्वान किया गया था।

मंडी बस अड्डे पर बस के खड़ा होते ही सीट हासिल करने के लिए जद्दोजहद करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें