फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलबूट बनेगा उच्च विद्यालय, पराशर नई राहें नई मंजिलें योजना में भी होगा शामिल: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग(मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में सरानाहुली मेले के समापन पर आयोजित जनसभा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय खलबूट को उच्च विद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने पर्यटन स्थल पराशर को नई राहें, नई मंजिलें योजना के तहत शामिल करने और मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरानाहुली मेला देव आस्था, पर्यटन, मनोरंजन, खेल और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण मेला है। देव परंपराओं के प्रसार और संरक्षण, स्वरोजगार, कृषि, बागवानी और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। कहा कि 17 करोड़ रुपये की लागत से ज्वालापुर-पराशर सड़क, 15 करोड़ रुपये की लागत से मंडी-कटौला-बजौरा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य और 7 करोड़ रुपये की लागत से टिहरी-कांलग-पराशर-पन्टोंस सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पराशर ऋषि मंदिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की।
द्रंग क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने क्षेत्र में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत शेगली की प्रधान बिमला देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सड़कों के काम पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रथम चरण में 10 सड़कों के निर्माण के लिए 35.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से चार सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 6 सड़कों का कार्य प्रगति पर है। द्वितीय चरण में भी 10 सड़कों के निर्माण के लिए 50.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से पांच सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और पांच का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें