फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग का नलवाड़ मेला रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में पांच अप्रैल से आयोजित होने वाला जिला स्तरीय नलवाड़ मेला रद्द हो गया है। प्रदेश उच्च न्यायालय से मेला लगाने के लिए स्कूल के मैदान का प्रयोग करने की अनुमति नहीं मिली है। तीसरे साल भी मेला नहीं मनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रसिद्ध जिलास्तरीय नलवाड़ मेला 5 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जाता है। प्रदेश में कोरोना महामारी की रफ्तार थमने से लोगों को इस बार मेला लगने की पूरी उम्मीद थी। इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली थीं।
यहां तक कि मेले के लिए मैदान सजने के साथ दुकानें लगाने के लिए 2 अप्रैल को प्लाट आवंटित किए जाने थे। करसोग की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में मेला आयोजित होता था लेकिन प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्कूल मैदान में बाहरी गतिविधियों पर लगाई गई पाबंदियों को देखते हुए मेला कमेटी को अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन

ऐसे में स्कूल के मैदान का प्रयोग करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने मेले के लिए स्कूल का मैदान प्रयोग में लाने की अनुमति नहीं दी है। एसडीएम करसोग सन्नी शर्मा का कहना है कि उच्च न्यायालय से स्कूल मैदान के प्रयोग की अनुमति नहीं मिली है। कहीं और भी स्थान नहीं मिल सका है। इसकी वजह से जिला स्तरीय नलवाड़ मेला रद्द करने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें